पोओपो झील स्थिति : १८० ३०� द. अ. तथा ६७० ३५� प. दे.। बोलिविया के ओरूरो प्रशासकीय विभाग में, ओरूरो नगर के ३५ मील दक्षिण में १२, १०६ फुट की ऊँचाई पर एक झील है, जिसकी लंबाई ६९ मील तथा चौड़ाई २० से ३० मील है। इसका क्षेत्रफल ९७० वर्ग मील है। पोओपो झील में डेसाग्वडेरो एवं मारक्वीज नदियाँ गिरती हैं तथा लाकाहाविरा नदी इसमें से निकलती है। अधिक मात्रा में पानी के निकलने के कारण इसके किनारे दलदली हो जाते हैं। पेंजा द्वीप तथा दक्षिण-पश्चिमी तट के समीप पैंपा ओलेगास झील भी कहते थे।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)