पैलेस्टाइन इसे पवित्र भूमि (Hoy Land) भी कहते हैं, भूमध्यसागर के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित प्राचीन काल में यह एक प्रदेश था। १९४८-४९ ई के अरब-इजरायल-युद्ध के पश्चात यह तीन भागों में बँट गया। पहला भाग इजरायल में, दूसरा भाग ट्रोंसजॉडेन तथा १५० वर्ग मील में विस्तृत तीसरा भाग, जिसका नाम रोजा है, मिसं के सैनिक शासन के अंतर्गत आ गया। विभाजन के पूर्व यह ब्रिटिश शासन के अधीन था। इसके पश्चिम में भूमध्यसागर, दक्षिण-पश्चिम में जॉडेन नदी एवं मृतसागर तथा उत्तर में सिरिया एवं लेवनन थे। विभाजन के पूर्व इसका कुल क्षेत्रफल १०,४२९ वर्ग मील था। यह उत्तर से दक्षिण २६४ मील लंबा तथा पूर्व से पश्चिम ७२ मील चौड़ा था।(जगदीश सिंह)