पैरोपामाइसस (Paropamisus) स्थिति : 340� 45� उ. अ. तथा 630� 0� पू. दे.। यह अफगानिस्तान की पर्वतश्रेणी है, जो हिंदूकुश पर्वत की सबसे पश्चिमी शाखा है। पूर्व से पश्चिम इसकी लंबाई प्राय: ३०० मील है। इस श्रेणी की उत्तरी ढाल से मुरगाव नदी तथा दक्षिणी ढाल से हैरिरूद नदी निकलती है। पैरोपामाइसस श्रेणी अफगानिस्तान के पश्चिमी भाग में अंतिम पर्वत के उत्तर में है तथा अफगानिस्तान एवं ईरान की सीमा पर समाप्त हो जाती है। इसकी सबसे अधिक ऊँचाई ११,७७२ फुट है।(जगदीश सिंह)