पैरामैरिबो स्थिति : 50� 44� उ. अ. तथा 550� 12� प. दे.। यह दक्षिणी अमरीका में सुरिनैम अथवा डच गिआना का प्रसिद्ध बंदरगाह, नगर एवं राजधानी है। यह ऐटलैंटिक महासागर के तट पर स्थित है। यहाँ से चीनी, कॉफी, चावल, बाक्साइट, लकड़ी, सोना एवं काकाओ का निर्यात होता है। यह रेलमार्ग द्वारा देश के भीतरी भागों से जुड़ा हुआ है। लकड़ी चीरना, दियासलाई बनाना, तथा पेय वस्तुओं को तैयार करना यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं। फ्रांसीसियों से १६४० ई. में इसकी स्थापना की और १९५० ई. यह राजधानी बना। यह साफ सुथरा और स्वास्थ्यकर स्थान है।(जगदीश सिंह)