पैडिंगटप इंग्लैंड में लंदन का उत्तर-पश्चिमी बरो (borough) है। इसके पूर्व में मेरीलेबोन, दक्षिण में वेस्टमिंस्टर, पश्चिम में केजिंगटन तथा उत्तर में लंदन काउंटी है। इसका क्षेत्रफल २.१ वर्ग मील है एवं जनसंख्या १,२५,३२३ (१९५०) थी। यह पहले वेस्टमिंस्टर एवे के अधिकार मे था। पहले यह एक देहाती क्षेत्र था। उसके पश्चात् नगर तथा रेलमार्ग के आने से इसका स्वरूप बदल गया। यहीं सेंट मेरी अस्पताल है जहाँ एलेक्जेंड फ्लेमिंग ने १९२८ ई. में पेनिसिलिन का अविष्कार किया था।(जगदीश सिंह)