पैटागोनिया स्थिति : ४५ तथा ६९ प. दे.। यह दक्षिणी अमरीका में अर्ज़ेटीना का सबसे दक्षिणी प्रांत है जो रायो मॉलोराडो एवं मजेलैंन मुहाने के बीच पड़ता है। इसके दो प्राकृतिक विभाग है : ऐंडीज पर्वतीय भाग तथा पैटागोनिया प्रायद्वीप। प्रायद्वीपीय भाग को ही पैटागोनिया नाम से संबोधित किया जाता है। प्रायद्वीप अधिकांशत: शुष्क, बंजर एवं छोटी झाड़ियों से भरा है। पश्चिम पूर्व बहनेवाली चौड़ी गहरी नदियाँ उसे कई खंडों में विभक्त करती है। यहाँ की जलवायु ठंडी है तथा तेज हवाएँ बहती हैं। गुआनाको तथा जंगली घोड़े मुख्य जानवर हैं। यहाँ लंबे कदवाले खानाबदोश इंडियन मिलते हैं, पर इनकी संख्या बहुत कम है। पैटागोनिया के पर्वतीय भाग चिली के अधीन तथा प्रायद्वीप अर्जेटीना के शासन में हैं। पून्टा आरेनास प्रमुख नगर है जिसकी जनसंख्या ३४, ४४० (१९५२) थी। भेड़ पालना एवं लकड़ी काटना तथा चीरना यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं।(जगदीश सिंह)