पैटर्सन स्थिति : ४० ५५फ़ उ. अ. तथा ७४ १०फ़ प. दे.। यह संयुक्त राज्य, अमरीका के न्यूजर्जि राज्य में उत्तर-पूर्व में स्थित नगर है, जो पैसेइक नदी के बड़े मोड़ पर न्यूयार्क से १४ मील उत्तर में स्थित है। १९ वीं शताब्दी में यह नगर रेशमी वस्त्र के कारखानों के लिये विख्यात था। यहाँ सूती वस्त्र उद्योग अब भी प्रमुख है पर अब कताई बुनाई की अपेक्षा रँगाई का काम अधिक होता है। अन्य उल्लेखनीय उद्योग वायुयान के इंजन बनाना, रबर, प्लास्टिक, ऐल्यूमिनियम, वस्त्र बुनने की मशीनें एवं रासायनिक पदार्थो का निर्माण करना है। नगर की जनसंख्या १,४३,६६३ (१९६०) थी।(जगदीश सिंह)