पैंजी (Pansy) वाइओलेसिइ (Violaceae) कुल के वाइओला कुल के वाइओला (Viola) वंश का पुष्प है। इसका पौधा बहुवर्षी है और इसपर हर वर्ष पुष्प खिलता है। यह पुष्प ठंडी आर्द्र जलवायु में होता है। आधुनिक पैंजी के अनेक प्रभेद हैं। इनमें से कुछ पुष्पों का फैलाव तीन इंच का होता है और कुछ विषम पंखुड़ीवाले होते हैं। पुष्प के मुख्य रंग हैं, नीला, श्वेत एवं पीला, यद्यपि अन्य रंगों के भी पुष्प मिलते हैं। बगीचे की शोभा बढ़ाने के लिये इस पौधे को लगाया जाता है। वाइओला ट्राइकलर (Viola tricolour) बगीचे में लगने वाली प्रमुख किस्म है। १० जुलाई से २५ अगस्त तक इसके बीज बौए जाते हैं और प्रत्येक पौधा ७ से ८ इंच की दूरी पर लगाया जाता है। (अजितनारायण मेहरोत्र).