पेरॉस स्थिति : ३७० ५फ़ उ. अ. तथा २५० १२फ़ पू. दे.। यह यूनान में इजोऐन सागर (रूप सागर) का एक द्वीप है। इस द्वीप की अधिक से अधिक लंबाई उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम १३ मील तथा चौड़ाई केवल १० मील है। इसका क्षेत्रफल ७७ वर्ग मील है। इसका क्षेत्रफल ७७ वर्ग मील है। यह द्वीप लगभग २,५०० फुट ऊँची एक पहाड़ी ही है, जिसकी ढाल चारों ओर है। द्वीप के किनारे किनारे एक बहुत कम चौड़ी तटीय मैदान की पट्टी है जो उत्तर - पूर्व तथा दक्षिण - पश्चिम में कुछ अधिक चौड़ी है। यहाँ पर संगमरमर पत्थर की चट्टानें अधिक हैं। पेरीक्रिया नामक नगर, जो द्वीप के उत्तरी-पश्चिमी भाग में एक खाड़ी पर बसा है। यहाँ पर संगमरमर पत्थर की चट्टानें अधिक हैं। पेरीकिया नामक नगर, जो द्वीप के उत्तरी-पश्चिमी भाग में एक खाड़ी पर बसा है, इस द्वीप की राजधानी तथा प्रसिद्ध बंदरगाह है, जिसमें केवल छोटे-छोटे जहाज ही आ सकते हैं१ संगमरमर पत्थर ही यहाँ का मुख्य धन है, जो द्वीप के उत्तरी भाग में अधिकतर पाया जाता है। ऊँचे स्थानों पर जंगल पाए जाते हैं तथा समुद्रतट पर खेती भी की जाती है।(शांतिलाल कायस्थ)