पेराक स्थिति : ५0 ०� उ. अ. तथा १०१० ०� पू.दे.। मलाया प्रायद्वीप में मलय संघ का एक राज्य है जिसके पश्चिम में मलैका जलडमरूपमध्य, दक्षिण मे से लैगर, पूर्व में केलैटैंन और पाहग राज्य तथा उत्तर में केदा और थाईलैंड स्थित है। इसका क्षेत्रफल ७,९८० वर्ग मील एव जनसंख्या १४,४९,२२४ (१९६२) थी। पेराक नदी (२०० मील लंबी) तथा उसकी सहायक किंता इसमें बहनेवाली मुख्य नदियाँ हैं। किंता की घाटी टिन उत्पादन का महत्वपूर्ण क्षेत्र है तथा इस नदी से जलविद्युत् उत्पन्न की जाती है। वर्षा का वार्षिक औसत २३६ इंच (मैक्सवैल पहाड़ी) है। तटीय भागों तथा नदी घाटियों में जलवायु कुछ गरम है, लेकिन पर्वतीय भागों में यह बहुत ही ठंढा है१ वनों का प्रबंध सरकार के अधीन है। वृक्षारोपण क्रमबद्ध रूप में किया जा रहा है। इस राज्य की राजधानी ताइपिंग है। ईपो इस राज्य का सबसे बड़ा नगर तथा किंता घाटी के टिन क्षेत्र का व्यापारिक केंद्र है। टेलोऐनस्न, पोर्ट वेल्ड, प्रमुख बंदरगाह हैं।
आर्थिक दृष्टि से यह राज्य मलय संघ के राज्यों में सबसे महत्वपूर्ण है। इसका श्रेय वहाँ के टिन क्षेत्र को है जो ३० मील लंबा और १२ मील चौड़ा है। अन्य खनिजों में लौह धातु, सोना, टंगस्टन, चाँदी, सीसा, ताँबा, जिंक आदि हैं। रबर के वृक्षों की यहाँ अधिकता है। धान, नारियल और ताड़ की विस्तृत खेती यहाँ होती है। गन्ना, तंबाकू, चाय और कहवा की उपज भी पर्याप्त होती है।
(राजेंद्रप्रसाद सिंह)