पेरदीदो पर्वत स्पेन के हुएस्का प्रांत में मध्य पिरेनीज की पर्वत श्रेणी है। यह पर्वत फ्रांस की सीमा के निकट फ्रांस के लुज नगर से १४ मील दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में है। पेरदीदो श्रेणी की ऊँचाई १०,९९४ फुट है।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)