पेट्रोपैवलॉफस्क (Petropavlovsk) १. नगर, स्थिति : 55� 0' उ. अ. तथा 69� ०' पू. दे.। सोवियत संयुक्त समाजवादी गणतंत्र के कजाकिस्तान के पेट्रोपैवलॉफस्क जनपद, में इसिम नदी के बाएँ, किनारे पर स्थित नगर है। ट्रैंस साइबीरियन रेलवे इस नगर से होकर जाती है। इसकी जनसंख्या १,४६,००० (१९६२) थी। यह एक व्यापारिक केंद्र हैं। यहाँ पर मक्का, समूर पशु, चाय, ऊन, कपास आदि का व्यापार होता है।

२. बंदरगाह, स्थिति : 33� 0' ७६ उ. अ. तथा 15� ' पू. दे.। रूस के कैमचैटका में आवच की खाड़ी के पूर्वी किनारे पर यह बंदरगाह है। यह समूर (फर) के व्यापार का मुख्य केंद्र है। यहाँ की जनसंख्या १,००,०० (१९६२) थी।

(नृपेंद्रकुमार सिंह)