पेट्रॅपोलिस स्थिति : 220� 33� द. अ. तथा 53प. दे.। यह दक्षिण-पूर्वी ब्राजिल में रीओ डे जनेरो राज्य के अंतर्गत सेयरा दे इशट्रेयला अथवा दोस आरेगुआस की घाटी में स्थित यह रीओ डे जनेरो से रेलवे एवं स्टीमर से संबंद्ध है। इस नगर की जनसंख्या ६१, ८४३ (१९५०) थी। इस नगर की स्थापना नोयलर (Knoeller) ने सन् १८४५ में की थी। ऊचाँई पर बसे होने के कारण यहाँ ठंढ़ी एवं आनंददायक जलवायु के साथ ही साथ वर्षा भी गरमी की ऋतु में काफी मात्रा में होती है। यह औद्योगिक नगर है।(नृपेंद्रकुमार सिंह)