पेचोरा (Pechora) उत्तरी रूस की १, १२५ मील लंबी नदी है, यूरेल पर्वत से निकलकर पश्चिम की ओर बहती है और बाद में उत्तर की ओर बहती हुई बेरेंट्स सागर की पेचोरा खाड़ी में डेल्टा का निर्माण करते हुए गिरती है। इसकी कई सहायक नदियाँ है। इसके बेसिन में मुख्यत: कोणधारी वन और टुंड्रा तुल्य वनस्पतियाँ मिलती है।

(नृपेंद्रकुमार सिंह)