पेगू १. जिला, यह बर्मा का एक जिला है जिसका क्षेत्रफल १३,७९९ वर्ग मील है। इसके अंतर्गत वनाच्छादित पेगूयोमा का कुछ भाग तथा पेगूयोमा श्रेणी एवं सितांग नदी के बीच को जलोढ़ मिट्टीवाला मैदानी भाग आता है। यह मंडल (डिविजन) भी है जिसके अंतर्गत रंगून नगर हथावदी, इनसीन, थारावदी, पेगू और प्रोम जिले संमिलित है।

२. नगर, स्थिति : १७ २०¢ उ. अ. तथा ९६ २९¢ पू. दे.। उपर्युक्त जिले में, पेगू नदी के किनारे, रंगून से ४७ मील उत्तर-पूर्व स्थित नगर है जिसकी जनसंख्या ३५,००० (१९६३) थी। यहाँ प्राचीन एवं लगभग ४० फुट चौड़ी दीवार के अवशेष प्राप्त हैं। यहाँ का मुख्य आकर्षण श्वामाव दाव (Shwemaw daw) पगोडा है जिसकी ऊचाँई ३२४ फुट है। यह पगोडा रंगून के श्वीडेगन (Shwe dagon) पगोडा से अधिक पवित्र माना जाता है।

(नृपेंद्रकुमार सिंह)