पेंसलवेनिया स्थिति : ४० ५० उ. अ. तथा ७८ प. दे.। यह संयुक्त राज्य, अमरीका का एक राज्य है। इसका क्षेत्रफल ४५,३३३ वर्ग मील है जिसमें ३२६ वर्ग मील भाग जलमग्न है। राज्य का दक्षिण-पश्चिमी भाग त्रिभुजाकार है जिसमें इयरी झील का ४० मील लंबा तट पड़ता है। इस राज्य को तीन प्राकृतिक भागों में बाँटा जा सकता है : (१) प्राचीन ऐवालैचिएन क्षेत्र अथवा पीडमाँण्ट क्षेत्र, (२) ऐवालैचिएन श्रेणी एवं घाटियाँ तथा (३) ऐलेगेनी पठार। सारे राज्य की समुद्रतल से औसत ऊँचाई १,००० फुट है। ३,२१३ फुट ऊँचा डेविस पर्वत इस राज्य का सर्वोच्च स्थान है। यहाँ की जलवायु सम, औसत वार्षिक ताप १०० सें. तथा वर्षा ४४ इंच है। राज्य की जनसंख्या १,१३,१९,३६६ (१९६०) थी। यहाँ के प्रमुख नगर फिलाडेल्फिया, पिट्सबर्ग तथा इयरी आदि हैं।

राज्य ने कृषि में पर्याप्त उन्नति कर ली है। कूटू (buck-wheat) तंबाकू, छत्रक, गेहूँ, जई, मक्का, तथा आलू आदि की खेती होती है। खनिज उत्खनन में संयुक्त राज्य में इसका चौथा स्थान है। ऐं्थ्रोसाइट कोयला, बिटुमिनी कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस यहाँ मिलती है। लौह-इस्पात उद्योग यहाँ का प्रमुख उद्योग है। यहाँ हवाई, रेल तथा सड़क यातायात में पर्याप्त प्रगति हुई है। सबसे से १७ वर्ष की आयु के बच्चों के लिये शिक्षा प्रमुख विश्वविद्यालय है। इसके अतिरिक्त कई विश्वविद्यालय तथा अन्य शिक्षण संस्थाएँ भी यहाँ है।

(नृपेंद्रकुमार सिंह )