पेंब्रोक, िवलियम मार्शल ये अंग्रेज राजनीतिज्ञ जान मारेकल के द्वितीय पुत्र थे। इनके जन्म के बारे में अधिक नहीं है। ११७० में वे राजकुमार हेनरी के गृहव्यवस्थापक के रूप में नियुक्त हुए थे। उसने ईसाई तीथों की यात्रा की जहाँ दो साल तक धर्मयुद्ध में भाग लिया। लौटने पर हेनरी ने सेना में मार्शल के पद पर नियुक्त किया। बेल्स और आयरलैंड में जागीरें भी मिलीं। इंग्लैंड के विद्रोही रजवाड़ों को दबाने में हेनरी की बहुत सहायता की। इससे प्रभावित होकर राजभक्त रियासतों ने उन्हें राजा और राज्य का रीजेंट नियुक्त किया। १२१७ में लिंकन के प्रसिद्ध युद्ध में उन्होंने हेनरी की सेनाओं का संचालन किया। आत्मसंयम और परिस्थितियों के प्रति सही दृष्टि रखना उनकी विशेषताएँ थीं।
सं. ग्रं � जी. जे. टर्नर कृत माईनारिटी ऑव हेनरी थर्ड।
(मुद्राराक्षस)