पूल, स्थिति : ५०० ४२' उ. अ. तथा २० २' प. दे.। यह दक्षिणी इंग्लैंड के डॉरसेटशिर में, 'इंगलिश चैनेल' के किनारे पर स्थित काउंटी, नगर एवं बंदरगाह है। स काउंटी का क्षेत्रफल २४.४ वर्ग मील है। पूल नगर बॉर्नमथ के समीप है। यह सामरिक समुद्रीय यानों का अड्डा है। नगर में मिट्टी तथा चीनी मिट्टी के बरतन बनते हैं। यहाँ से मिट्टी के बरतन और खपरैल (tiles) जहाजों से बाहर भेजे जाते हैं। इसकी जनसंख्या ८२,९५८ (१९५१) थी। यहाँ पर जलयानों की फिटिंग (fitting) तथा निर्माण भी होता है।(नृपेंद्रकुमार सिंह)