पूरूस नदी दक्षिण अमरीका के उत्तर-पश्चिम में, ऐमाजॉन नदी के दाहिनी ओर से आने वाली ऐमाजॉन की एक महत्वपूर्ण सहायक नदी है। इसकी लंबाई २०० मील है। यह नदी पेरू देश में ऐंडीज़ पर्वत से निकलती है और आक्रे तथा एमाजॉनास राज्य के उष्ण एवं आर्द्र रबर वन प्रदेश से उत्तर-पूर्व दिशा में प्रवाहित होकर, ब्राज़िल देश में मानोस नगर से १६१ किमी. पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम ऐमाजॉन नदी में मिलती है। पूरूस नदी का मार्गं काफी मोड़दार है, परंतु ऊँचा नीचा अधिक नहीं है। नदी का अधिकांश भाग नाव्य है और स्टीमर लगभग १,२९० किमी. ऊपर तक जा सकते हैं। नदी के अधिक भाग में दोनों तट सघन वनों से ढके हैं, जिनमें कुछ रेड इंडियन आदिवासी ही रहते हैं।(राधिकानारायण माथुर)