पुलगाँव स्थिति: २०रू ४४फ़ उ.अ. तथा ७८रू १९फ़ पू.दे.। यह महाराष्ट्र के वर्धा नामक जिले का नगर है, जो वर्धा से १९ मील दूर स्थित है। यह नया बसा नगर है, जो वर्धा नदी का पुल बनाने वाले श्रमिकों की झोपड़ियों से नगर के रूप में परिवर्तित हो गया है। कपास के व्यापार में इसका प्रमुख स्थान है। यहाँ सूत कातने की मिलें, स्कूल तथा अस्पताल भी हैं।