पुर्तगाली गिनी स्थिति : १२रू ०फ़ उ. अ. तथा १५रू ०फ़ प. दे.। पश्चिमी अफ्रीका, के गिनी तट पर पुर्तगाल का एक समुद्रतटीय उपनिवेश है। इसके अंतर्गत बोलामा तथा बिजागोस (Bissagos) द्वीपपुंज संमिलित हैं। पुर्तगाली गिनी का क्षेत्रफल १३,९४८ वर्ग मील है। यह तीन ओर से फ्रेंच वेस्ट अफ्रीका से घिरा है। इसके उत्तर में सेनिगॉल, पूर्व में फ्रेंच गिनी तथा पश्चिम की ओर सागर है। लगभग संपूर्ण प्रदेश निचला ढेल्टाई मैदान हैं, जिसमें कचेऊ, मनसोवा, गोबा और गैंडे नदियाँ बहती हैं। दक्षिण पूर्वी ऊँचे भाग को छोड़कर, जिसकी औसत ऊँचाई ६०० फुट है, संपूर्ण निचले भाग में दलदल हैं। साल में दो ऋतुएँ, उष्ण या शुष्क ऋतु दिसंबर से मई तक और नम ऋतु जून से नवंबर तक रहती है। शुष्क ऋतु में हरमट्टन नामक गर्म हवाओं से मई में उच्चतम ताप २७रू सें. हो जाता तथा इस काल में वर्षा बिलकुल ही नहीं होती। जनवरी का औसत निम्नतम ताप २५रू सें. है। औसत वार्षिक वर्षा ७५ इंच होती है। इस प्रदेश में हाथी, बड़े बड़े सर्प, दरियाई घोड़े, तेंदुए, मगर एवं बारहसिंगे (ॠदद्यड्ढथ्दृद्रड्ढ) पाए जाते हैं। वृक्षों में एबोनी, ताड़ बाओवाब, बबूल एवं महोगनी मुख्य हैं। अमरूद, आम, केला, नारियल, बादाम एवं नारंगी महत्वपूर्ण फल हैं। कृषि उपजों में मक्का, ज्वार, बाजरा, धान एवं मूँगफली उल्लेखनीय हैं। यहाँ पशुओं एवं सूअरों को पाला जाता है। धान कूटना, तेल निकालना और बरतन निर्माण मुख्य उद्योग हैं। इस प्रदेश से गरी का तेल, खाल, मोम, हाथीदाँत और लकड़ी का निर्यात तथा सूती वस्त्र, शराब, खाद्यान्न और यंत्रों का आयात होता है। पूरे प्रदेश को प्रशासन के लिए १० उपविभागों में बाँट दिया गया है। बिसोऊ सन् १९४२ से यहाँ की राजधानी एवं सर्वप्रमुख बंदरगाह है। बोलामा और कचेऊ अन्य प्रसिद्ध नगर एवं बंदरगाह हैं।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)