पीटरमैरिट्सबर्ग स्थिति : 29� 36� द.अ. तथा 30� 20� पू.दे.। यह दक्षिण अफ्रीका संघ के नेटाल प्रदेश की राजधानी है जिसे मैरिट्सबर्ग भी कहते हैं। यह नगर समुद्रतल से ६७६.५ मीटर ऊँचाई पर उमसुंडसी नदी पर स्थित है। डरबन बंदरगाह से इसकी दूरी ६६ किमी. पश्चिम-उत्तर-पश्चिम है। इसकी जनसंख्या काफी मात्रा में यूरोप निवासी भी हैं। यहाँ की जलवायु स्वास्थ्यवर्धक है। वर्ष भर ताप लगभग १८रू से. रहता है। औसत वार्षिक वर्षा ७५ सेमी. है। ये नगर रेल एवं सड़क मार्गों का केंद्र है तथा खेतिहर क्षेत्र के मध्य में स्थित है जहाँ मुख्यत: मक्का, टमाटर एवं रसीले फलों का उत्पादन होता है। लोहखनिज समीपस्थ खानों से निकाला जाता है। मुख्य उद्योग रेल के डिब्बे, लकड़ी का सामान, कंबल, दरी तथा मदिरा बनाना है। नगर की स्थापना १८३८ ई. में हॉलैडवासियों द्वारा हुई थी और इसका नामकरण भी दो डच नेताओं के नाम पर ही हुआ है।(राधिकानारायण माथुर)