पीटर ब्रूएगेल (१५२५-१५६९) फ़्लेमिश जनता का चित्रकार जो फ़्लेमिश नगर ब्रूएगेल में उत्पन्न हुआ था। २० वर्ष की उम्र में इसने पीटर ने एक नामक लोकप्रिय चित्रकार की शिष्यता ग्रहण की। जेरोम काक से भी चित्रकला सीखी। ब्रूएगेल ने इटली का भ्रमण किया और माइकेल ऐजेलो, तिशाँ तथा तिनतोरेन्तो की कला से प्रभावित हुआ। १६वीं शताब्दी के आरंभिक काल में प्रोटेस्टेंट रिफर्मेशन (धार्मिक जागृति) की लहर चल रही थी और जगह-जगह गृहयुद्ध हो रहे थे। ब्रूएगेल की कला इससे बड़ी प्रभावित हुई। उसके जनजीवन के चित्र 'द मसेकर आफ द इनोसेंट्स', 'ट्राएंफ आफ ढेय' तथा 'मागपी आन द गैलोज' अति प्रसिद्ध हैं।( रामचंद्र शुक्ल)