पीटरबरो १. स्थिति : ४४� २०� उ.अ. तथा ७८� २०� प.दे.। यह कैनाडा देश के दक्षिणी ओन्टेरियो प्रदेश के पीठरबरो काउंटी की राजधानी एवं बंदरगाह है। यह महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र एवं रेलमार्गों का केंद्र है। मुख्य उद्योग धंधे ऊनी एवं रेशमी वस्त्र बनाना, मांस को डिब्बों में बंद करना, बिजली एवं दुग्ध उद्योग में प्रयुक्त होनेवाली मशीनें बनाना, घड़ियाँ, लोहे का समान तथा कागज बनाना हैं।
२. स्थिति : 52� 37� उ.अ. तथा 0� 16� प.दे.। इंग्लैंड के नॉर्थहैंपटनशिर प्रदेश में स्थित सोक ऑव पीटरबरो का प्रशासनिक केंद्र एवं मुख्य नगर है। मुख्य उद्योग धंधे चमड़े का सामान, मशीनें, औषघियाँ तथा चुकंदर से चीनी बनाना है।(राधिकानारायण माथुर)