पिसटोया १. प्रदेश, स्थिति : ४३� ५७� उ.अ. तथा १०� ५३� पू.दे.। यह इटली देश के मध्य स्थित टस्कानी क्षेत्र का प्रदेश है जिसका क्षेत्रफल ९५० वर्ग किमी. है।
२. नगर, स्थित : 43� 56� उ.अ. तथा 10� 54� प्ाू.द्र.। यह उपर्युक्त प्रदेश की राजधानी है, जो इट्रस्कन ऐपेनाइंज़ के नीचे तथा फ्लोरेंस नगर से ३२ किमी. उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह ओद्योगिक केंद्र है तथा कृषि एवं फल उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्य उद्योग धंधे, कागज, कपड़ा, सेवई (macaroni) बनाना तथा फलों को डिब्बों में बंद करना है। यहाँ विविध प्राचीन कलाओं की, विशेषकर वास्तुकला की बड़ी सुंदर कृतियाँ मिलती हैं। इस नगर में ही सर्वप्रथम पिस्तौलों का निर्माण १५१५ ई. में हुआ था और अंग्रेजी के 'पिस्टल' शब्द से ही नगर का नाम पिसटोया पड़ गया है। (राधिकानारायण माथुर)