पिथौरागढ़ उत्तर प्रदेश राज्य का जिला एवं नगर है। इस जिले के उत्तर में तिब्बत, पूर्व में नेपाल, दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व में अल्मोड़ा, एवं उत्तर-पश्चिम में चमोली जिले पड़ते हैं। जिले का क्षेत्रफल २,७८८ वर्ग मील है, यह पहाड़ी एवं ऊबड़-खाबड़ भाग है। इसी जिले में पिथौरागढ़ नामक नगर भी है जो इस जिले का प्रमुख नगर एवं शासन का केंद्र है। पहाड़ी भाग होने के कारण इसकी विशेष उन्नति नहीं हो सकी है।(रमेशचंद्र दुबे)