पिटकैरन १. द्वीप, स्थिति : २५° ४¢ द.अ. तथा १३०° ६¢ प.दे.। यह अमरीका तथा न्यूजीलैंड से समान दूरी पर स्थित प्रशांत महासागर का एक द्वीप है। इसका क्षेत्रफल दो वर्ग मील है। यह ज्वालामुखी द्वीप है। इसके बीच में एक ज्वालामुख है जिसका आधा भाग नष्ट हो चुका है। सागरतल से इस अर्धवृत्त ज्वालामुख के किनारे १,००० फुट ऊँचे तथा उसकी तलहटी ४०० से ५०० फुट ऊँची है। इसका समुद्रतट ढालू है तथा अच्छे यहाँ की जलवायु सम है। वर्षा साधारण होती है। यहाँ की मिट्टी उपजाऊ है तथा अधिकांश द्वीप में वन हैं। यह ब्रिटेन के अधिकार में है। इसका शासन फीजी (Fiji) के गवर्नर के द्वारा होता है। यहाँ से गुजरनेवाले जहाजों को यहाँ पर फल, सब्जियाँ आदि बेची जाती हैं, तथा यह द्वीप आटा, चीनी आदि का बाहर से आयात करता है।
२. यह संयुक्त राज्य, अमरीका के पेंसिलवेनिया प्रांत में ऐलेगेनी की एक बरो है, जा पेंसिलवेनिया रेलमार्ग पर पिट्सवर्ग से १३ मील दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इस्पात की भारवाहक कारों तथा ईटों आदि का यहाँ निर्माण होता है।(सुरेशचंद्र शर्मा)