पाहंग १. राज्य, स्थिति : 3� 30� उ.अ. तथा 103� 9� पू.दे.। मलय प्रायद्वीप के पूर्व तट पर स्थित यह मलयेशिया का राज्य है। यह उत्तर में केलैटैन और ट्रैगानू, पूर्व में दक्षिणी चीन सागर, दक्षिण में नेग्रीसेंबीलॉन, जोहोर, तथा पश्चिम में सेलैंगर एवं पेराक द्वारा घिरा हुआ है। इसका क्षेत्रफल १३,००० वर्ग मील है। यह पहाड़ी राज्य है, बहुत सी चोटियाँ समुद्रतल से ३,००० फुट से भी अधिक ऊँची हैं। यहाँ की प्रमुख नदी पाहंग है, जो २८५ मील लंबी है। यह चीन सागर में गिरती है। कुआंटन यहाँ की राजधानी है कुआंटन प्रमुख बंदरगाह भी है, पेकन तथा बेवर अन्य बंदरगाह हैं। रबर की खेती और खान उद्योग का आर्थिक महत्व बढ़ रह है। धान भी बड़े पैमाने पर पैदा किया जाता है। मलय प्रायद्वीप के पूर्वी तट की शाखा रेलवे लाइन इस राज्य से होकर गुजरती है। यहाँ की प्राचीन राजधानी क्वालालीपिस था।
(दीनानाथ सिंह)