पासाई या रिज़ेल (Rizal) फिलिपीन के लूजॉन द्वीप पर मानीला खाड़ी पर मानीला नगर के दक्षिण में स्थित नगर है। यहाँ की नगरपालिका के सदस्यों की प्रार्थना पर इस शहर का नाम पिनेडा से बदलकर पासाई कर दिया गया। १९४१ ई. में जापानियों ने इसे बुरी तरह नष्ट कर इसपर अधिकार कर लिया था।

(दीनानाथ सिंह)