पाली १. जिला, यह राजस्थान राज्य का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल ४,७९२ वर्ग मील है। इस जिले से होकर बाँदी नदी बहती है। यहाँ की जलवायु शुष्क रहती है।
२. नगर, स्थिति : २५� ४७� उ.अ. तथा ७३� १९� पू.दे.। यह उपर्युक्त जिले में बाँदी नदी के दाहिने किनारे पर स्थित नगर है। यहाँ के मुख्य उद्योगों में सूती कपड़े की रँगाई, छपाई, ताँबे का काम आदि प्रमुख हैं। इस नगर में स्कूल, अस्पताल तथा कई मंदिर भी हैं। सोमनाथ तथा नौलखा आदि प्रसिद्ध मंदिर हैं। नोलखा मंदिर के आँगन में एक मस्जिद हैं, जो शायद मुसलमानों के आक्रमणों से बचने के लिए बना दी गई थी जिससे वे इसे मस्जिद समझकर हानि न पहुँचाऐं। सन् १८३६ में यहाँ भयंकर प्लेग फैला था।