पालामकाट (पालायान कोट्टाई) स्थिति : 8� 44� उ.अ. तथा 77� 47� पू.दे.। यह भारत के मद्रास राज्य के तिरुनेलवेली जिले में एक प्रसिद्ध नगर तथा मुख्यालय है। इसकी जनसंख्या १,९०,०४८ (१९६१) थी। यह नगर तिरुनेलवेली नगर से दूसरी ओर ताम्रपर्णी नदी के उस पार बसा है। यह नगर दक्षिण रेलवे का एक मुख्य स्टेशन है और मद्रास नगर के ४४४ मील दक्षिण में है। यह नगर व्यापार तथा उद्योग धंधों का मुख्य केंद्र है तथा दक्षिण भारत का एक सुंदर नगर है।
(शांतिलाल कायस्थ)