पालर्मो (Palermo) स्थिति : 38� 7� उ.अ. तथा 3� 21� पू.दे.। यह इटली के सिसिली (Sicily) द्वीप में एक प्रसिद्ध प्राचीन नगर एवं धर्ममंडल है, जो द्वीप के पालर्मो प्रांत की राजधानी भी है। यह नगर द्वीप के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर बसा एक सुंदर बंदरगाह भी है। इसकी जनसंख्या ४,९१,३५७ (१९५१) थी। पालर्मो बहुत ही प्राचीन नगर है, जहाँ पर एक ओर तो प्राचीन भवन अपने वास्तविक रूप में मिलते हैं तो दूसरी ओर नवीन भवन अपनी अलग ही शोभा रखते हैं। इस नगर में एक बड़ा विश्वविद्यालय है, जो १७७९ ई. में स्थापित किया गया था। इस नगर के आसपास फल अधिक उत्पन्न किए जाते हैं। यहाँ की भूमि भी अधिक उपजाऊ है। यहाँ पर सबसे बड़ा संग्रहालय है।(शांतिलाल कायस्थ)