पालमा (Palma, या पालमा दे माल्यॉर्का, Palma De Mallorca) स्थिति : 39� 33� उ.अ. तथा 2� 39� पू.दे.। बेलिऐरिक (Balearic) द्वीपसमूह में स्पेन के एक प्रांत की राजधानी है। यह बारसेलोना (Barcelona) नामक नगर से लगभग १३५ मील दक्षिण, दक्षिण-पूर्व में माजॉर्का (Majorca) द्वीप पर दक्षिण-पश्चिमी तट पर बसा है तथा अच्छा बंदरगाह है। इस नगर की जनसंख्या १,१४,२०० (१९५१) थी। यह बहुत ही पुराना एवं ऐतिहासिक नगर है, इस नगर से लगभग एक मील दक्षिण-पश्चिम में बेलवर (Bellever) का पुराना किला है जो माजॉर्का के राजा का निवासस्थान रहा है। नगर में बहुत से प्राचीन स्थान हैं, जो आजकल नए प्रकार से उपयोग में लाए जा रहे हैं। इस नगर में १४वीं शताब्दी में ३८७ गज लंबा बंदरगाह बनाया गया था जो तभी से लगातार उन्नति कर रहा है और आज एक उपयोगी बंदरगाह के रूप में है। इस बंदरगाह से अनाज, मदिरा, तेल, फल, सब्जियाँ, रेशम तथा खाद्य पदार्थों का व्यापार होता है। यहाँ पर ऐल्कोहल, चॉकलेट, चीनी, साबुन, चमड़े के सामान, काच के सामान, दियासलाई, कागज एवं ऊनी कपड़े बनते हैं।(शांतिलाल कायस्थ)