पार्लाखेमंडी स्थिति : 18� 47� उ.अ. तथा 85� 5� पू.दे.। यह उड़ीसा राज्य के गंजाम जिले में स्थित नगर है। यह नगर मनोहर स्थलों के मध्य में स्थित है तथा इसके आसपास कई सुंदर तालाब हैं। यहाँ पर एक उत्तम कालेज एवं छह लाख रुपए की लागत से बना राजा का एक महल है। सन् १८८६ में यहाँ नगरपालिका की स्थापना की गई थी। विशेष प्रकार के नरकुल से सुंदर चटाइयाँ, टोकरियाँ, फूलदान, सिंगारदान आदि बनाए जाते हैं। चावल का यहाँ के व्यापार में प्रमुख स्थान है। यहाँ की जनसंख्या २२,७०८ (१९६१) थी।