पॉर्टूगेसा (Portuguesa) १. राज्य, स्थिति : ९° ०¢ उ.अ. तथा ६८° २०¢ प.दे.। यह दक्षिणी अमरीका के वेनिज़्वीला देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में एक राज्य है जिसका क्षेत्रफल ५,८७० वर्ग मील था। ऐडीज़ के कुछ पर्वतीय भाग को छोड़कर शेष संपूर्ण राज्य लैनोस का निचला मैदान है जिसमें ओरिनोको एवं उसकी सहायक ग्वानारे, पॉर्टूगेसा और कॉहेदेस नदियाँ बहती हैं। उष्ण एवं नम जलवायु के कारण जहाँ जगंलों की अधिकता है जिनमें बढ़िया एवं मजबूत लकड़ियाँ पाई जाती हैं। यह क्षेत्र कृषिप्रधान है जहाँ कपास एवं मक्का की खेती तथा पशुपालन होता है। पठारी भागों में कहवा एव मैदानी भागों में धान की उपज होती है। गन्ना, ककाओ (cacao), तंबाकू और केला महत्वपूर्ण उपजें हैं। ग्वानारे इस राज्य की राजधानी तथा प्रमुख व्यापारिक नगर है। आकारीगुआ, मैराकाइबा कारैकास तथा ट्रूहीयो यहाँ के अन्य प्रमुख नगर हैं। २. नदी, यह दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में वेनिज़्वीला के पश्चिमी क्षेत्र की एक नदी है, जो २५० मील लंबी है। उद्गमस्थल से दक्षिण-पूर्व दिशा में प्रवाहित होकर आपूरे (Apure) नदी की सहायक ग्वानारे (Guanare) नदी में गिरती है। (कैलाशनाथ सिंह.)