पारसनाथ स्थिति : 23� 58� उ. अ. तथा 86� 8� पू. दे.। यह बिहार राज्य के हजारीबाग जिले में एक पहाड़ी है, जहाँ जैन लोगों का तीर्थस्थल है। पहाड़ी की ऊँचाई सागरतल से ४,४८० फुट है। जैन लोग प्रति वर्ष हजारों की संख्या में यहाँ आते हैं। प्राचीन काल में इस चोटी को समेत शिखर कहते थे।