पामर, एडवर्ड हेनरी (१८४०-१८८२) केंब्रिज (इंग्लैंड) में शिक्षा पाई। बाद में इटैलियन, फ्रेंच, फारसी, अरबी और हिंदुस्तानी भाषाएँ भी सीखीं। 'ओरिएंटल मिस्टीसिज्म' नामक पुस्तक लिखी। अरबी का व्याकरण तथा फारसी का एक कोश भी उसने बनाया और यरूसलेम का इतिहास तथा खलीफा हारूँ रशीद का जीवनचरित् लिखा। 'एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका' में तथा लंदन से प्रकाशित कितने ही समाचारपत्रो में बहुत से महत्वपूर्ण लेख लिखे।