पानाई (Panay) स्थिति : 11� 0� उ. अ. तथा 122� 30� पू. दे.। यह फिलिपीन द्वीपसमूह का द्वीप है। इसके उत्तर में सीबूयान सागर, दक्षिण में सूलू सागर, पूर्व में विसायैन सागर तथा पश्चिम में कूयो पूर्वी दर्रा (Cuyo East Pass) है। यह द्वीप नेग्रोस द्वीप से गीमारास अंतरीप द्वारा पृथक् है। इसकी लंबाई ९५ मील, चौड़ाई ७५ मील और कुल विस्तार लगभग ४,४४६ वर्ग मील है। क्षेत्र अधिकतर पहाड़ी है जिसमें नदियों की उपजाऊ घाटियाँ स्थित हैं। धान, गन्ना, तंबाकू, खट्टे फल तथा नारियल मुख्य उपज हैं। अश्वपालन पर्वतीय क्षेत्रों में प्रचलित है। ताँबा मुख्य खनिज है। द्वीप की आबादी सघन है जो तटीय मैदानी पेटी में और भी सघन है। पश्चिमी तल सँकरा एवं पूर्वी तट विस्तृत है। यहाँ का मुख्य नगर ईलोईलो (Iloilo) है।
(कैलाशनाथ सिंह)