पॉनचरट्रेन झील (Pontchartrain) स्थिति : 30� 12� उ. अ. तथा 90� 0� पू. दे.। संयुक्त राज्य अमरीका में लुइज़एना राज्य में मिसिसिपि के मुहाने के समीप खारे पानी की झील है। संभवत: इसका निर्माण मिसिसिपि के डेल्टे के समुद्र की और बढ़ाव से हुआ है। इस झील की लंबाई ४० मील, चौड़ाई २४ मील में, मध्य में गहराई १६ फुट और किनारे पर गहराई ६ फुट है। इसका कुल क्षेत्रफल ६०० वर्ग मील के लगभग है। यहाँ से दक्षिण में प्रसिद्ध पत्तन एवं नगर न्यूऑर्लियन्ज़ स्थित है और रेलमार्ग एवं नहर द्वारा इस झील से संबंधित है। अब यह स्थान पर्यटन एवं अवकाश बिताने के लिये आकर्षक केंद्र बन गया है।

(कैलाशनाथ सिंह)