पातिनिर जोखिम दि (१४७५-१५२४) फ्लेमिश चित्रकार। दैनंदिन प्रसंगों और दृश्यों के चित्रकार के रूप में उसकी गहरी पैठ थी। वैसे धार्मिक विषयों की ओर उसका रुझान था और उसने ऐसे कितने ही चित्र बनाए, पर इन चित्रों में भी प्रकृति ही प्रेरक बनी। उसके दृश्यचित्र, लगता है, जैसे सुदूर क्षितिज में उड़ान सी भरते हैं। विस्तृत हरे भरे खेत, मैदान, घाटियाँ, चरागाहें, नील गगन को छूते हिममंडित पर्वतशिखर, कलकल बहते नदी नाले, झरने और विशाल चट्टानें बड़े ही कौशल से आंके गए हैं। ऐसे चित्रांकनों में गेरार्ड डेविड का स्पष्ट प्रभाव है, पर निजी टेकनीक और स्वयं की विशिष्ट पद्धति का अनूठापन भी झलकता है।

५१५ में ऐंटवर्प में उसे 'पेंटर्स गिल्ड' प्रदान किया गया। वियना, मैड्रिड और ऐंटवर्प में उसके अनेक चित्र सुरक्षित है।(शचीरानी गुर्टू)