पॉट्स्डैम (Potsdam) स्थिति : ५२ २३ उ. अ. तथा १३ पू. दे.। यह पूर्वी जर्मनी के ब्रैडैनबर्ग प्रांत में हाफेल (Havel) नदी के किनारे बर्लिन से १६ मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित नगर है। इस नगर की स्थापना बर्लिन के उपनगर के रूप में मात्र निवास के लिये की गई थी। नगर की रमणीयता एवं उपयोगिता इसकी स्थिति के कारण, जो हाफेल क्षेत्र की एक झील एवं जंगलों के संगम पर है, अधिक बढ़ गई है। यहाँ राजप्रासादों का निर्माण फ्रेडरिक विलियम के शासनकाल से ही प्रारंभ हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध में इस नगर को विशेष क्षति पहुँची। वर्तमान समय में यहाँ बर्लिन विश्वविद्यालय की ज्योतिषशास्त्र की प्रयोगशाला (Astrological laboratory) स्थापित है। निवास के साथ ही नगर का व्यापारिक एव औद्योगिक महत्व भी बढ़ रहा है। वस्त्रोद्योग, रेल के इंजन एवं सूक्ष्म यंत्र यहाँ के प्रमुख औद्योगिक उत्पादन हैं। यहाँ की जनसख्या १,१५,२६२ (1962) थी। यहाँ कई प्रसिद्ध गिरजाघर हैं। टाउन हॉल तथा ब्रैंडेनबर्ग गेट प्रसिद्ध इमारतें हैं। यहाँ पर रसायन, फर्नीचर, चॉकलेट साबुन, तंबाकू, चिकित्सा और वाद्ययंत्र बनाने के उद्योग हैं।

२. स्थिति : 44� 40� उ. अ. तथा 74� 59� पू. दे.। इसी नाम का एक नगर संयुक्त राज्य अमरीका में सेंट लॉरेंस काउंटी में रेकिट (Raquette) नदी के किनारे है। यहाँ डेरी उद्योग का कार्य बड़ी मात्रा में होता है तथा विद्युच्छक्ति की बहुत उन्नति हुई है। यहाँ की जनसंख्या ७,४९१ (१९५०) थी।

(कैलाशनाथ सिंह)