पाट्रैंस (Patras) स्थिति : ३८� १४� उ. अ. तथा २१� ४६� पू. दे.। यह ग्रीस के पश्चिमी समुद्री तट पर आकीआ (Akhaia) प्रांत का प्रशासनिक तथा पाट्रैस की खाड़ी पर पश्चिमी तट का प्रमुख पत्तन भी है। यह ग्रीस के बड़े नगरों में से एक तथा व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र है। यहाँ से भेड़, बकरी खाल, तेल, तंबाकू, अंजीर, कच्चे रेशम, मदिरा एवं फलों आदि का प्रचुर मात्रा में निर्यात होता है।
प्रथम आकीआ संध में महत्वपूर्ण भूमिका के कारण नगर को द्वितीय संध में प्रमुख स्थान मिला और यह बराबर एथेंस के साथ रहा। ग्रीस पर रोमन विजय के पहले ही इसका विनाश हो चुका था पर रोमनों ने इस नगर का जीर्णोद्धार किया। यह एथेंस एवं कैलामाटा नगरों से रेल द्वारा जुड़ा रहता है। यहाँ सेंट ऐंड्रयू का कैथेड्रल संतों का प्रसिद्ध कब्रगाह है। मानव के साथ साथ प्रकृति भी इसके विनाश में सक्रिय भाग लेती रही, क्योंकि ५५१ ई. के भूकंप से नगर नष्ट भ्रष्ट हो गया था। नगर की जनसंख्या ९४,७५८ (१९६१) थी।(कैलाशनाथ सिंह)