पाटनी या पात्तनी (Patani or Pattani) स्थिति : 0� 15� उ. अ. तथा 128� 45� पू. दे.। यह थाइलैंड की खाड़ी पर मलेशिया की सीमा से ६५ मील उत्तर स्थित, थाईलैंड का छोटा बंदरगाह है। यह पाटनी नदी के मुहाने के पास स्थित है। इस बंदरगाह द्वारा बैकॉक तथा सिंगापुर से निर्मित सामान मँगाया जाता है। तथा टिन, रबर, नारियल बाहर भेजा जाता है। इसके समीपवर्ती क्षेत्र में रबर तथा धान की कृषि अधिक की जाती है। यहाँ पर मत्स्य उद्योग काफी उन्नति कर गया है। नारियल से संबंधित उद्योग यहाँ अधिक है। तथा समुद्री जल से नमक भी बनाया जाता है। यह कोटाबारू नगर से यातायात के साधनों द्वारा जुड़ा है।

(रमेशचंद्र दुबे)