पाइक्स पीक स्थिति : 38� 50� उ.अ. तथा 105� 10� प.दे.। संयुक्त राज्य, अमरीका के मध्य कॉलोराडो राज्य में रॉकिज़ पर्वतमाला की १४,११० फुट ऊँची चोटी है, जो डेनयेर से ६० मील दक्षिण तथा कॉलोराडो सोता (springs) के १० मील पश्चिम में है। रॉकिज पर्वतमाला में इससे बहुत ऊँची कई चोटियाँ हैं, लेकिन बृहत् मैदान (ग्रेट प्लेंस) के किनारे स्थित होने के कारण यह भली भाँति जानी जाती है तथा बहुत ही उत्कृष्ट है। यह चोटी सामान्यत: बरफ से ढँकी रहती है। रेल एवं सड़क मार्ग यहाँ तक गए हुए हैं। पाइक्स पीक तथा काग मार्ग पर प्रति वर्ष मोटर दौड़ होती है। पर्वत के सिरे पर सामिट हाउस एवं आब्जर्वेशन प्वाइंट हैं। लफ्टीनेंट जेबुलान एम. पाइक (Zebulon M. Pike) ने १८०६ ई. में इसका अन्वेषण किया था, अत: उन्हीं के नाम पर इस चोटी का नामकरण हुआ है।
(राजेंद्रप्रसाद सिंह)