पश्चिती समोआ स्थिति : 13� से 15� द.अ. तथा 171� से 173� प.दे.। यह दक्षिणी प्रशांत महासागर में न्यूज़ीलैंड के १,५०० मील उत्तर में स्थित स्वतंत्र राष्ट्र है। इसे १ जनवरी, १९६२ को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इसमें साबाई तथा ऊपोलू दो बड़े तथा सात छोटे द्वीप शामिल हैं। इसका क्षेत्रफल १,०७६ वर्ग मील तथा जनसंख्या १,१४,४२७ (१९६१) थी। सावाई का क्षेत्रफल ७०३ वर्ग मील तथा ऊपोलू एवं अन्य दो छोटे द्वीपों का क्षेत्रफल ४३० वर्ग मील है। ये द्वीप ज्वालामुखी के उद्गारों से बने हैं तथा तट प्रवाल-भित्ति (corol reef) से घिरे हैं। ऊपोलू द्वीप में पर्वतों की ऊँचाई ३,६०८ फुट तथा सावाई द्वीप में ६,०९४ फुट तक है। सावाई द्वीप में लावा के बहाव के कारण अधिकांश भूमि बेकार है। यहाँ का मुख्य नगर, राजधानी तथा बंदरगाह आपीआ (Apia) है जिसकी जनसंख्या २१,६९९ (१९६२) थी। यहाँ लकड़ी की चिराई एवं कटाई का काम प्रमुख हैं। मांस, गाड़ियाँ (Vehicles), कपड़ा, शक्कर आदि का आयात तथा कोको, केला, नारियल आदि का निर्यात आपीआ बंदरगाहों से होता है। यहाँ की मुख्य सड़कों की लंबाई २६४ मील है। यहाँ जलयातायात तथा वायु यातायात का भी प्रयोग किया जाता है। यहाँ की समस्त जनसंख्या ईसाई धर्मावलंबी है।(रमेशचंद्र दुबे)