पलिटाना स्थिति : २१रू ३१फ़ उ.अ. तथा ७१रू ५३फ़ पू.दे.। यह गुजरात राज्य के भावनगर जिले में शत्रुंजय नामक पहाड़ी के पूर्वी तलहटी भाग (एaद्मड्ढ) के पास स्थित नगर है। यह अहमदाबाद से १२० मील दक्षिण-पश्चिम तथा बंबई से १९० मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। शत्रुंजय की चोटी सागरतल से १९७७ फुट ऊँची है। इसकी चोटी पर कई मंदिर बने हैं, जिनमें आदिनाथ, कुमारपाल, विमलशाह, संप्रति राजा एवं चौमुख आदि के मंदिर प्रसिद्ध हैं। चौमुख का मंदिर २५ मील दूर से देख जा सकता है। जैन लोगों के मंदिर अधिक है। इसका महत्व धार्मिक दृष्टि स अधिक है।(रमेशचंद्र दुबे)