परलिस (Perlis) स्थिति : 6� 30� उ.अ. यथा 100� 15� पू.दे.। यह मलेशिया संघ का सबसे छोटा उत्तर-पश्चिमी राज्य है। इसका क्षेत्रफल ३१० वर्ग मील तथा जनसंख्या १,०५,५३६ अनुमानित (१९६२) थी। इसके उत्तर-पूर्व एवं उत्तर-पश्चिम में थाईलैंड दक्षिण-पूर्व में मलय संघ का केदा (Kedah) राज्य एवं पश्चिम में अंदमान सागर हैं। यह परलिस नदी के उपजाऊ क्षेत्र में स्थित होने के कारण मलेशिया का प्रमुख धान उत्पादक क्षेत्र है। इसी क्षेत्र में कागार नामक नगर है, जो इस राज्य की राजधानी है, इस राज्य के आंतरिक भाग में चूना-पत्थर की पहाड़ियाँ हैं, जहाँ काकी बूकित (Kaki Bukit) के समीप टिन की खुदाई होती है। रबर और नारियल प्रमुख उपजें हैं। समुद्रतटीय भाग में, क्वला, परलिस एवं सांगलाग बंदरगाहों के निकट मछलियाँ मारी जाती हैं। यहाँ से रबर तथा टिन का निर्यात होता है। पश्चिमी तट से आनेवाला रेलमार्ग राज्य को पार करते हुए थाईलैंड के पादांग बेसार (Padang Besar) नामक स्थान को मिलाता है। यहाँ की अधिकांश जनसंख्या (80% ) मलय है; दूसरा स्थान (16% ) चीनियों का है।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)