पंचमहाल स्थिति : २२� १५' से २३� ११' उ. अ. तथा ७३� २२' से ७४� २९' पू. दे.। यह गुजरात राज्य का प्रमुख जिला है। इसके उत्तर में साबर काँठा, डूंगरपुर, उत्तर-पूर्व में बाँसवाड़ा, पश्चिम में खेड़ा, दक्षिण में बड़ोदरा एवं पूर्व में झाबुआ जिले हैं। इसका क्षेत्रफल ३,४८६ वर्ग मील है। यहाँ दक्षिण-पश्चिम की ओर उपजाऊ मिट्टी के अलावा शेष भाग में कई प्रकार की मिट्टियाँ मिलती हैं। यहाँ छोटी नदी माही के अलावा गर्मियों में सूख जानेवाली अनास और पानम नदियाँ बहती हैं। पानम नदी के पास ओरवादा झील है। जनश्रुति के अनुसार इसका पानी आज तक नहीं सूखा है। बहुत लंबे सूखे के समय झील के मध्य एक खंभा नजर आता है। यहाँ के पेड़ों में आम, महुआ, बरगद आदि प्रमुख हैं। गेहूँ, चना, मक्का, बाजरा, धान, तूर का यहाँ की कृषि में मुख्य स्थान हैं। यहाँ कुछ मात्रा में गन्ना, तिल आदि भी उगते हैं। नदी, कुएँ और तालाब सिंचाई के मुख्य साधन हैं। खनिजों में यह धनी है। यहाँ लोहा, सीस, मैंगनीज, अभ्रक आदि मिलता है। बाहर जानेवाली वस्तुओं में महुआ के फूल, अन्न, तिलहन आदि तथा बाहर से आनेवाली वस्तुओं में तंबाकू, नमक, नारियल आदि हैं। यहाँ के प्रमुख नगर दोहद, ग्ध्रोाा, लूनावाडा आदि हैं।
(रमेशचंद्र दुबे)