न्वेवो लेऑन (Nuevo Leon) स्थिति : २५ उ. अ. तथा १०० प. दे.। यह मेक्सिको का उत्तर-पूर्व में स्थित एक राज्य है। इसके दक्षिण-पूर्व में टामौलीपास राज्य, दक्षिण-पश्चिम में शान ल्वीस पोटोसी तथा पश्चिम-उत्तर में कोआवीला राज्य स्थित हैं। इस संपूर्ण भूभाग का क्षेत्रफल २५,१३० वर्ग मील तथा जनसंख्या, १२,५७,१६८ (१९६४) थी। राज्य का अधिकांश पर्वतीय है। सिएरा मेंद्री ओर्योटाल पर्वत की शृंखला उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व तक फैली है। यहाँ की संपूर्ण नदियों में, रियोग्रैडे नामक सहायक नदी प्रमुख है तथा सलाडो का भी प्रमुख स्थान है। यह राज्य कृषिप्रधान है तथा गन्ना, कपास तथा अन्यायन्य खाद्य सामग्री के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। खनिज संपत्ति का बाहुल्य है। मॉन्टेरे (Monterrey) यहाँ की राजधानी तथा एक औद्योगिक केंद्र है। यहाँ की जनसंख्या ७७,४०० (१९६४) थी। यूनिवर्सिदाद डी न्वेवो लेऑन (Universidad de Nuevo Leon) नामक एक वृहत् विश्वविद्यालय भी इस नगर में है। (बसंतसिंह )