न्यूब्रिटेन १. द्वीप स्थिति : ६� ०� द. अ. तथा १५०� पू. दे.। यह न्यूगिनी तथा न्यूआयरलैंड के बीच स्थित बिज़्मार्क द्वीपसमूह का चंद्राकार द्वीप है जिसकी लंबाई ३५० मील एवं चौड़ाई ५० मील है। इसका पुराना नाम नोइ पॉमर्न था। सन् ९२० में यह न्यूगिनी का एक अंग बन गया। सन् १९५० में यहाँ आदिवासियों की संख्या ७९,३८५ तथा विदेशियों की ३,०४६ थी। यहाँ घनी वनस्पति मिलती है। यहाँ की प्रधान व्यापारिक वस्तुएँ गरी तथा कोको हैं। पवर्तों में कई ज्वालामुखी हैं। समुद्रतटवर्ती २० गाँवों में आबादी केंद्रित है जिनमें राबाउल (Rabaul), टालासी तथा ज़माटा मुख्य हैं। द्वितीय महायुद्ध में इस द्वीप का अत्यधिक महत्व था, क्योंकि यहाँ कई अच्छे पोताश्रय हैं जिनमें राबाउल सर्वोपरि है।
२. नगर, हाईफोर्ट काउंटी कॉनेक्टिकट का एक नगर है जिसकी जनसंख्या ८२,२०१ (१९६०) थी। यह समुद्रतल से २००� की ऊँचाई पर हाईफोर्ट से नौ मील दक्षिण-पश्चिम में बसा है। यह नगर अपने मशीनी पुर्जों के लिए विख्यात है। यहाँ कई ऐतिहासिक तथा दर्शनीय स्थान भी हैं।(जगदीश सिंह)